Aao jaao na rubaru

ऐ मेरे हमसफ़र,
क्यु छोड़ गया इस मोड़ पर,

ना जाने हुआ है ऐसा क्यु 
होता था कभी पास मेरे,
अब है इतना दुर क्यु,

आ जाओ ना अब रूबरू,
करनी है कुछ गुफ्तगु,
देखूँ तुझे में एक दफ़,
मिल जाए मेरे दिल को सुकू,

चाहे फिर लौट कर चले जाना तु,
फिर ना करूँगी मिलने की ये आरज़ू..!

Ammara Khan By : Ammara Khan

Judaii Poetry Views - 476 20th Jul 2020

Badalna uski fitrat hai

बदलना फितरत थी उसकी वो बदल गया,
चलो इसी बहाने हमारा दिल भी संभल गया,

कब तक जकड़े रहते अपनी मोहब्बत को उसके झूठे वादों से,
अच्छा हुआ वो जल्द ही मुकर गया,

वफ़ा-ए-मोहब्बत इस कलियुग में किसने निभाई है,
तो क्या हुआ गर हमारे आंखों का अश्क पिघल गया,

हम भी करते थे कभी  प्यार -मोहब्बत की बातें,
तुम्हारा जो आज है, हमारा वो कल गुजर गया...

Richa Mishra By : Richa Mishra

Dard Shayari Views - 1067 20th Jul 2020

Nafrat ki Hawa

नफरत की कैसी हवा चल रही है,
मकाँ जल रहे हैं दुकाँ जल रही है।
 
गंगा-जमुना के वारिस हैं हम भी
ये बात तुम्हें क्या बुरी लग रही है?
 
मरियम से सीता गले लग रही है
दिलों में स्नेह की कली खिली रही है।
 
अब्दुल से मिलने आए न मानस,
शायद साज़िश यही चल रही है।

Dr. Adil Husain By : Dr. Adil Husain

Zamaana Shayari Views - 483 19th Jul 2020

Ilaahi tu mujhe

इलाही तू मुझे नज़दीक कर ले,
मैं तुझसे दूर कितना हो गया हूँ।
 
मुझे अपना पता, मेरी ख़बर दे,
मुझे लगता है अब मैं खो गया हूँ।
 
अजब सी तर्ज़ ए ज़िन्दग़ी हो गई है,
जहाँ हँसना था वहाँ भी रो गया हूँ। 
 
इलाही तू मेरा अब दोस्त बन जा,
मैं दुश्मन ख़ुद का हो गया हूँ..!

Dr. Adil Husain By : Dr. Adil Husain

Dua Shayari Views - 485 18th Jul 2020

Uski mohabbat me

मैनें उसपर सबकुछ निसार कर दिया,
उसकी मोहब्बत में खुदको बेकार कर दिया।

दिन रात उसकी यादों को अपने दामन में संजोता रहा,
रात को छत पर बैठ घंटो रोता रहा ।

कुछ इस तरह अपनी आधी जिन्दगी बर्बाद कर दिया,
वो चली गयी रकीब के साथ, मुझे अकेला छोड़कर,

उससे जुदाई ने मेरा ऐसा हाल कर दिया,
उसकी मोहब्बत मे खुदको बेकार कर दिया।

Isha By : Isha

Dard Shayari Views - 531 16th Jul 2020
About Us
Bepanaah.in is a feeling that is very attached to our life. Like unbridled joy, unbridled pain, unbridled love. this website important for those pepole who love to write, who express own feelings. We update our website periodically with fresh shayari thats why you find unique and latest sher o shayari on Bepanaah.in
Follow Us
Facebook Likes

© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved