Duniya Aur Bhookh

इस दुनिया में रोज तमाशे होते हैं,
पर बस्ती में कुछ भूखे भी होते हैं।

चूल्हे पर जो बर्तन है वो खाली है, 
माँ का चेहरा देख के बच्चे रोते हैं।

भरे हुए पेटों को कुछ अहसास नहीं,
अब भी गली में बच्चे भूखे रोते हैं।

Dr. Adil Husain By : Dr. Adil Husain

Dukh Poetry Views - 366 22nd Jul 2020

Waqt

ऐ वक़्त कभी ठहरकर,
मुझे देख भी लिया कर,

तेरे इन्तज़ार में सब है,
कभी ख़बर भी लिया कर

तुझे कैसे हम बताए?
जो हैं तूने ज़ुल्म ढाए

अपने हुए पराए
अब तुझसे क्या छुपाए

थोड़ा आहिस्ता गुज़र अब
जो बिछड़े हैं, लौट आएँ,
ऐ वक़्त कभी ठहर कर

Dr. Adil Husain By : Dr. Adil Husain

Nazm Shayari Views - 535 21st Jul 2020

Mera pyar ho tum

Mere dil ka sukoo, Ankho ka qarar ho tum, 
Mera ishq, meri muhabbat, mera pyar ho tum,

Tere bagair ye vazood, ab adhura sa hai,
Meri shakhsiyat ka, Faqat adhar ho tum.

Kitna mushqil hai, tumhare bagair rah pana,
Meri tanhai me, lafzo ka Aabshar ho tum,

Har rishta bhoola hu, tere siwa kuch yad nahi,
Is sahra ke phool ki, Fizaa aur bahar ho tum,

Tum la mayassar hokar bhi, itne zaroori ho,
Mere bezan jism me, rooh ki bayaar ho tum,

Kin lafzo me kahu, mere hamsafar mere ham nafas ban jao,
Zindagi me har dawa se jyada, asardar ho tum.. 

Mohammad Aarif By : Mohammad Aarif

Mohabbat Shayari Views - 1435 21st Jul 2020

Mujhe shauk hai

मुझे शौक है लबों को बन्द रखने का,
खुश रहना हर हाल में, ख्वाहिशे चन्द रखने का। 

कोई क्या कहेगा, ये सोचना भी क्यूं, 
दिल को धड़कने दो, दिमाग मंद रखने का। 

तेरी मर्जी तू आए या ना आए,
सिलसिला जारी रहेगा कदम दर कदम चलने का। 

तेरा हुनर तुझे मुबारक, हमें मुफलिसी से प्यार है,
लोग बताये शोहरत अपनी, अपने दरवाज़ा बंद रखने का। 

ज़िन्दगी से शिकवा तो है, इंसान हूँ फरिश्ता नहीं,
जिसे करना है माफ करे, अपने दिल तंग रखने का..!

Mohammad Aarif By : Mohammad Aarif

Nazm Shayari Views - 518 21st Jul 2020

Muskurana seekha

ग़म पहले अपने सीने से मिटाना सीखा,
फिर बाद में खुल कर मुस्कुराना सीखा,
 
दुनिया में सबकी गमगीन कहानियों के बीच,
एक सिर्फ मैने सबका दिल लुभाना सीखा,
 
परिंदे ऊंचाई पे पहुंचने की दुआ देते हैं,
जब परिंदो को पिंजरे से उड़ाना सीखा,
 
कुसूर तेरा नहीं जो तु अकड़ रहा है मुझ से,
कुसूर मेरा है जो खुद को झुकाना सीखा,
 
वो सीख गया नजर अंदाज़ मुझे करना जामी,
फिर मैने भी उसे नज़रों से गिराना सीखा।

Jami Ansari By : Jami Ansari

Zindagi Shayari Views - 747 20th Jul 2020
About Us
Bepanaah.in is a feeling that is very attached to our life. Like unbridled joy, unbridled pain, unbridled love. this website important for those pepole who love to write, who express own feelings. We update our website periodically with fresh shayari thats why you find unique and latest sher o shayari on Bepanaah.in
Follow Us
Facebook Likes

© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved