Mere Arman Hain ki

मेरे अरमान हैं कि बाहों में आ तू,
कभी मुझसे जुदा ना होना तू,

महक उठेंगे लम्हे ये सारे,
सांसों में अपनी मुझको ले बसा तू,

लोग हैरत करें देखकर हमें,
कुछ इस तरह  प्यार कर तू,

कितना ही बदल जाए ये वक़्त,
लेकिन हमेशा ऐसे ही रहना तू..!

Rushda Sadaf By : Rushda Sadaf

Mohabbat Shayari Views - 521 31st Jul 2020

Dil lagane wala to na tha

उसने रोका नहीं वर्ना मैं जाने वाला तो ना था,
मैं किसी शख्स से दिल लगाने वाला तो ना था,
 
बस इतना समझ, तेरी मोहब्बत का भरम रखा मैने,
मिन्नतें कर के तुझे मानने वाला तो ना था,
 
वो तो बस अलमारी पर एक बोझ बढ़ रहा था वर्ना,
तेरे लिखे हुए खतों को जलाने वाला तो ना था,
 
एक चेहरा दिखाई देता है बस इसलिए "जामी"
वर्ना दुआओं में कभी हाथ उठाने वाला तो ना था।

Jami Ansari By : Jami Ansari

Zindagi Shayari Views - 714 28th Jul 2020

Mere Dil Ke Pas

Mere dil ke Koi to aas pas rahta,
Jisse betakalluf apni bat kahta,

Shor to bahut hai, jo apne hai,
Par shor ke sath sukoon nahi rahta,

Kabhi uske kuch gham sun leta, kabhi apne dard kahta,
Is tarah ye silsila, roz hi jari rahta,

Meri tanhai me vo rahta, uske akelepan me main,
Is tarah kabhi koi, na hame tanha kahta,

Kuch raaz jo us tak rahte, kuch yaqee jo mere hote,
Bas ham hi jante vo baate, koi aur na kuch samazta,

Mere dil ki vasiyat me vo tanha malik hota,
Mere bad bhi mera dil, kisi ko hasil rahta,

Khair ummidein zinda rahegi zindagi bhar,
Jab tak esa koi sath nahi milta...

Mohammad Aarif By : Mohammad Aarif

Mohabbat Shayari Views - 586 25th Jul 2020

Maa Baap

मेरी ज़िन्दगी में जिसने मेरा कभी साथ नहीं छोड़ा,
मेरी मुश्किलों और परेशानियों में जिसने मेरा कभी हाँथ नहीं छोड़ा,

मेरी ख्वाहिशो को पूरा करने के लिए,
जिसने अपने हर आराम को छोड़ा,

मेरे ख्वाबों को पूरा करने के लिए,
जिसने अपने हर ख्वाब को तोड़ा,

मेरी हर ख़ता और गलती के बाद भी,
जिसने कभी मुझसे अपना मुँह नहीं मोड़,

मुझे ग़म ना मिले ज़िन्दगी की राहों में,
उन्होंने ज़िन्दगी की राहा से ही ग़म को अपनी ओर मोड़ा,

मेरे माँ-बाप ने मेरे लिए अपना सब कुछ छोड़ा,
मेरी कामयाब ज़िन्दगी का रूख़ मेरी ओर मोड़ा,

कोई देता नहीं कुर्बानी इतनी,
सिर्फ माँ बाप ही देते है सब छोड़ा, 

ना जाने कैसे गुज़रेगी ज़िन्दगी हमारी, 
जब मैं जाऊंगी उनका आँगना छोड़ा..

Ammara Khan By : Ammara Khan

Maa Shayari Views - 545 25th Jul 2020

Chai Nama

वैसे तो वो दोस्त हमारी है,
पर चाय उसे खूब प्यारी है।

मुझे यू भी लगने लगता है,
वो दोस्त मेरी या तुम्हारी है।

मैंने उसको जब भी देखा है,
एक कप और फुलवारी है।

ऐ चाय मुझे अब तू ही बता
तू कैसे उसको प्यारी है..!

Dr. Adil Husain By : Dr. Adil Husain

Chai Poetry Views - 515 24th Jul 2020
About Us
Bepanaah.in is a feeling that is very attached to our life. Like unbridled joy, unbridled pain, unbridled love. this website important for those pepole who love to write, who express own feelings. We update our website periodically with fresh shayari thats why you find unique and latest sher o shayari on Bepanaah.in
Follow Us
Facebook Likes

© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved