Wo Ladki

चलते  फिरते,  इठलाती  हुई  लड़की
कहा गयी वो, मुस्कुराती  हुई  लड़की

जिसका बचपना मेरे सामने निकलता
हा गयी वो,  चिल्लाती  हुई  लड़की

मेरे गम में, उसका  बच्चो  सा  हो  जाना
कहा गयी वो सबको, हसाँती हुई लड़की

रात को फ़ोन पे,  पूरे दिन का बेवरा देना
कहा गयी वो इतनी,बतियाती हुई लड़की

उसकी मुस्कान पे बीमार भी खुश हो जाता
कहा गयी वो मोहब्बत, फैलाती हुई लड़की

मेरे इंतज़ार में बेवजह सड़को पे तकती थी
कहा गयी छत पे वक़्त, बीताती हुई लड़की

मुझे नींद न आने पे, माँ के जैसी बन जाती
कहा गयी वो लोरीयाँ, सुनाती  हुई  लड़की

हर वक़्त कुछ विशेष,महसूस कराती रहती
कहा  गयी  वो इश्क़,  जताती  हुई  लड़की

मैं रूठ जाऊ, तो खुद भी  रूठ  जाती  थी
कहा  गयी  वो  फिर,  मनाती  हुई  लड़की

बाहों में भरके,  युही  पूरी  रात  तकती  थी
कहा गयी वो मुझे सबसे,छुपाती हुई लड़की

मुझसे बिछड़ने के डर से,अक्सर रो देती थी
कहा गयी  वो  फिर,  जज्बाती  हुई  लड़की

जुदा होते वक़्त मुझसे, नज़रें न मिला सकी
कहा गई  वो  अब, कपकपाती  हुई  लड़की...

Shivam Agrahari By : Shivam Agrahari

Zindagi Shayari Views - 631 24th Jul 2020

Kab aisa chaha mene

Tumhara dil dukhana, kab esa chaha mene,
Tumhe yu tanhai me rulana, kab esa chaha mene,

Mene to har waqt hi tumhari khushi chahi,
Tum raho gamghin, kab esa kaha mene,

Siway tere kisi ko bhi to, shariq na kiya zindagi me,
Bhale hi kahne walo ne, tanha kaha mene,

Teri har dil azari ko bhi bhula to diya hi,
Kya esa karke, koi gunaah kiya mene,

Tum hi ko shikayat hai doori ki, tum hi door bhi chale jao,
Isliye khud ko tumhare saaye se  Rihaa kiya mene,

Ham ta umar sirf bahas kare, gair zaroori baato par,
Esa na ho, har bar hi to yahi koshis, yahi chaha mene,

Ya to mile ese ki fir juda na ho, ya rahe tanha,
Tumhari marzi kya chuno, dono raste rakh diye mene...

Mohammad Aarif By : Mohammad Aarif

Mohabbat Shayari Views - 303 24th Jul 2020

Suno dost ek baat humari

सुनो दोस्त एक बात हमारी,
कर दी है रब ने हम पर मेहरबानी,

ना जाने किस स्याही से लिखी गई थी किस्मत हमारी,
मिलना, बिछड़ना फ़िर मिल जाना शायद यही लिखा था तकदीर मे हमारी,

दुश्मन था हमारी मोहब्बत का सारा ज़माना,
पर रब ने तो कुछ और ही थी ठानी,

शुक्रगुज़ार हूँ मैं रब की जिसने मेरी ये दुआ मानी,
कर दी है उसने मुकम्मल "अम्मारा" हमारे इश्क़ की कहानी..!

Ammara Khan By : Ammara Khan

Dua Shayari Views - 527 23rd Jul 2020

koi shikwa nahi

ऐ ज़िन्दगी तुझसे मुझे कोई शिकवा नहीं, 
तु  ख़ुदा की है एक नेअमत, 
मिलती है तु युँ ही नहीं,
ऐ ज़िन्दगी तुझसे मुझे कोई शिकवा नहीं,

आसान नहीं है चलना राह में तेरी, 
कभी हमको मिले तेरी राह में  ग़म, 
कभी हमको मिली तेरी राह में ख़ुशी,
माना के तु मुश्किल से है गुज़रती फिर भी,
ऐ ज़िन्दगी तुझसे मुझे कोई शिकवा नहीं,,

आती है जब हम पे मुश्किल घड़ी,
मिलती है हमको नसीहत बड़ी,
कहते सब  चार दिन की हैं ये ज़िन्दगी,
पर है ये गलत,जीते है तुझको सब जब तब है साँस किस्मत में  लिखीं,  
ऐ ज़िन्दगी तुझसे मुझे कोई शिकवा नहीं, 

जब तक है ये साँसे मुझको मिली,
करती रहूंगी मैं शुक्र खुदा का हर घड़ी,
के दी उसने मुझे इतनी हसीन ज़िन्दगी,
ऐ ज़िन्दगी तुझसे मुझे कोई शिकवा नहीं..!

Ammara Khan By : Ammara Khan

Nazm Shayari Views - 517 22nd Jul 2020

Mashoor Ishq

ज़िक्र  मेहबूब  का  तो, हूजूर  किया  हमने,
नफरत के शहर में,इश्क़ मशहूर किया हमने,

यू कातिलो के बस्ती से, जिन्दा लौट आये है,
क्यों लग रहा कोई, बड़ा कसूर  किया हमने,

बज़्म में बैठकर बताना है, सबको  एक दिन,
नफरत तो न हुआ, इश्क़ जरूर  किया हमने,

वो बेवफाई वाला दाग, तुम्हे नहीं  लगने  देंगे,
सबसे कहेंगे बिछड़ने को,मजबूर किया हमने,

अब कोई भी कसक,  शिवम्  बाकी  न रहेगी
तुम्हे रोकने की कोशिश, भरपूर  किया  हमने..!

Shivam Agrahari By : Shivam Agrahari

Mohabbat Shayari Views - 610 22nd Jul 2020
About Us
Bepanaah.in is a feeling that is very attached to our life. Like unbridled joy, unbridled pain, unbridled love. this website important for those pepole who love to write, who express own feelings. We update our website periodically with fresh shayari thats why you find unique and latest sher o shayari on Bepanaah.in
Follow Us
Facebook Likes

© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved