Khyaal-E-Ishq

काम कुछ दिल से भी लिया जाए,
चलो, कुछ इश्क़ भी किया जाए !
 
मंजिलों का जब रूख़ किया जाए,
ख़ुद को अपना हमसफ़र लिया जाए !
 
उम्र कट गई है किताबों व रिसालों में,
अब हसीं चेहरों को पढ़ लिया जाए !
 
गर ज़िन्दग़ी अफसाना निगारी है तो,
इश्क़ को ही मज़मून चुन लिया जाए..!

Dr. Adil Husain By : Dr. Adil Husain

Mohabbat Shayari Views - 344 20th Oct 2020

Chaand


चाहे दूज का चांद हो या पूर्णिमा का चांद,
या चाहे फिर वो अमावस्या का चांद ही क्यों ना हो,

मुझे उसके हर रुप से प्रेम हैं!!
ऐसे ही जैसे मुझे तुम्हारे हर रुप से प्रेम हैं,

चाहें वो तुम्हारी नादानियां हो या तुम्हारी ईमानदार मुस्कुराहट,
या चाहें वो तुम्हारी नाराज़गी ही क्यों ना हो..!

Hetal Rajpurohit By : Hetal Rajpurohit

Romantic Shayari Views - 500 20th Oct 2020

Mere mazaar me khamoshi

न फूलों की खुशबू है न पत्तों की कड़कन है,
देखो कितनी पनप गई अबकी बहार में खामोशी,
 
नहीं आती आवाज़ें उसकी, मेरे कानो तक,
महसूस मुझको होती है उसकी पुकार में खामोशी,
 
कभी हम बोल देते हैं दुनिया भर की सब बातें,
कभी कभी नहीं होती हमारे इख्तियार में खामोशी,
 
न जाने कितने आशियाने बहा कर ले गई होगी,
बता मुझको रही है ये बहती धार में खामोशी,
 
अभी हर सिम्त उजाला है, बरपा शोर शराबा है,
"जामी" हो जाएगी हां एक दिन तेरे मज़ार में खामोशी,

Jami Ansari By : Jami Ansari

Zindagi Shayari Views - 803 19th Oct 2020

Adhura Afsaana

वो जो मनाया था तुमने मुझे पहली दफ़ा,
यू किसी और को ना मनाना, 

यू दूर जा कर मत बनाना,
अपनी महोब्बत का अधूरा अफसाना, 

आओ कभी दिदार की तलब है मुझे
अच्छा नहीं है यू हर रोज़ इतना किसी को सताना..!

Heena dangi By : Heena dangi

Intezaar Shayari Views - 686 16th Oct 2020

Sirf apna kah dene se kya hota hai

सुना है, कि वो मुझे अपना कहतें हैं,
लेकिन कह देने से क्या होता है,

अपना कहने और मानने में बहुत फर्क होता है,
वैसे ही फर्क ,जैसे ज़मीं और आसमां में होता है,

अगर किसी को अपना कहो, तो उसे अपनाईयत भी दो,
क्युकी सिर्फ पौधे लगा देने से कुछ नहीं होता है..

उन्हें पानी और तवाज्जह भी देना होता है,
इसीलिए, सिर्फ कहने से कुछ नहीं होता है,

कुछ करना भी होता है..!

Rushda Sadaf By : Rushda Sadaf

Paigaam Shayari Views - 788 14th Oct 2020
About Us
Bepanaah.in is a feeling that is very attached to our life. Like unbridled joy, unbridled pain, unbridled love. this website important for those pepole who love to write, who express own feelings. We update our website periodically with fresh shayari thats why you find unique and latest sher o shayari on Bepanaah.in
Follow Us
Facebook Likes

© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved