Ab hum roya nahi karte

हासिल ना हो जो,
उसकी चाह हम किया नही करते, 

बिना वजह की ज़िन्दगी,
अब हम जीया  नही करते,

कहने दो जो भी कहते है लोग,
बेवजह की बातें अब हम सुना नहीं करते,

 जाना है जिसे वो शौक से चला जाए,
जाने वाले को अब हम रोका नहीं करते,

गुज़ार रहे है ज़िन्दगी को हंसी-खुशी
परेशानीयों का रोना अब हम रोया नहीं करते..!

Ammara Khan By : Ammara Khan

Paigaam Shayari Views - 568 23rd Oct 2020

Meri Qalam

बिन उन्वान की कहानी है,
यार, कैसी तेरी जवानी है,

हाँ, बड़े मजे थे लडकपन में,
अब हर बात आनी-जानी है,

चंद क़तरे थे उस दरिया में,
अब तो हर तरफ रवानी है,

मिलने से पहले सोच लीजे,
आज फिर बात क्या बनानी है,

कुछ दूर तक मेरे साथ चलिए,
तुम्हें एक बात भी बतानी है,

मैं कसीदे नहीं लिखता क्योंकि,
ये मेरी क़लम ज़ाफ़रानी है..!

Dr. Adil Husain By : Dr. Adil Husain

Nazm Shayari Views - 481 23rd Oct 2020

Safar ka sathi hai

मेरे तन्हा सफ़र का साथी है,
लड़खड़ाती डगर का साथी है,
 
शामो-सुबह साथ साथ रहता है,
यानी दोनों पहर का साथी है,
 
जिस नगर में कोई नहीं मेरा,
वो मेरे उस नगर का साथी है,
 
इश्क़ में क्या बड़ा क्या छोटा,
वो मेरी ही उमर का साथी है,
 
में जो उसका जिधर का साथी हूं,
वो भी मेरा उधर का साथी है,
 
जान तो खूब चिड़कता है मुझ पर,
लेकिन, अगर, मगर का साथी है,
 
मेरे दिल में बसा है वो "जामी"
यानी अपने ही घर का साथी है..!

Jami Ansari By : Jami Ansari

Dosti Shayari Views - 934 23rd Oct 2020

Mein aaj mein hona chahti hun

कहीं दूर तन्हा विराना सा,
एक रास्ता होना चाहती हूँ,

बरसते हुए सावन की,
मैं हरियाली होना चाहती हूँ,

बहते हुए पानी की,
मैं रवानी होना चाहती हूँ, 

कहीं दूर तक छाए हुए अन्धेरे की,
मैं रौशनी होना चाहती हूँ,

बिना रस्मो रिवाज़ के,
मैं ज़िन्दगी जीना चाहता हूँ, 

मै आज "मैं " होना चाहती हूँ..!

Ammara Khan By : Ammara Khan

Hindi Poetry Views - 664 22nd Oct 2020

Kya zaruri pyar karna hai

आज दिल में उठा एक सवाल है?
क्या ज़रूरी करना प्यार है,

उससे ही क्यों करें प्यार जिस से करते हम प्यार हैं,
या करें उससे प्यार जिसको हमसे प्यार है,

हर किसी को तो होता नहीं प्यार है,
फिर भी क्या जरूरी करना प्यार है,

कोई प्यार है कह कर भी नहीं करता प्यार है,
कोई नहीं कह कर भी कर जाता प्यार है,

अगर जिंदगी में जरूरी ही प्यार है,
तो हम भी कहते हैं आज "हां हमें तुमसे प्यार है..!

Ammara Khan By : Ammara Khan

Mohabbat Shayari Views - 597 21st Oct 2020
About Us
Bepanaah.in is a feeling that is very attached to our life. Like unbridled joy, unbridled pain, unbridled love. this website important for those pepole who love to write, who express own feelings. We update our website periodically with fresh shayari thats why you find unique and latest sher o shayari on Bepanaah.in
Follow Us
Facebook Likes

© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved