Khubsurati or mohabbat

वो मेरी थी, पर ख़ूबसूरत नहीं,
वो ख़ूबसूरत है पर मेरी नहीं,

ऐसा था हमारा सफ़र के पसंद आई उसकी सादगी,
दिल छू गई उसकी नाराज़गी,

वो बातें वो मुलाक़ाते,
वो सताते हम मनाते,

उनका प्यार था तब मेरा इनकार था,
उनका इनकार था तब मेंरा प्यार था,

और  जब हमारा प्यार था तब जमाना दीवार था,
लोगो की केमिस्ट्री होती है हमारी मैथ्स थी,

वो मेरी एल्फा में उसका बीटा,
में उसका पाई वो मेरी थिटा...!

Shankar lal dangi By : Shankar lal dangi

Bewafa Shayari Views - 659 28th Oct 2020

Tapish bhari zindagi

ये कैसी तपिश भरी जिंदगी है,
ना दिन में चैन, ना रात को सुकून आता है, 

बातों का संदूक खोलूं जो,
तो एक अधुरा सवाल आता है, 

ये तेरे दिए जख़्म ना जाने क्यों नहीं भरते,
यहाँ मेरे लगाएं पेड़ सुख़ जाते हैं..!

Hetal Rajpurohit By : Hetal Rajpurohit

Zindagi Shayari Views - 440 28th Oct 2020

Dil Ko Samjhana Padta Hai

ऐसा तरक्की हुई है दुनिया में,
कि सबको मुंह छुपाना पड़ता है,

महफ़िल में जाना उसने तर्क़ किया,
क्योंकि महफ़िल में शर्माना पड़ता है,

ये दिल मेरा रोज मचलने लगता है,
हर दिन दिल को समझाना पड़ता है,

हों कितने ही ज़ख्म सीने में मगर,
नज़र मिले तो मुस्कराना पड़ता है..!

Dr. Adil Husain By : Dr. Adil Husain

Zindagi Shayari Views - 893 28th Oct 2020

Tamanna thi use apna banane ki

तमन्ना थी उसे अपना बनाने की,
प्यार में हद से गुज़र जाने की,

आलम ये है के अब हो गई है खुद से नफ़रत,
कुछ ऐसी सज़ा मिली हमें दिल लगाने की,

और जब होना ही नहीं था हमारा तुम्हे,
तो क्या ज़रूरत थी मुलाक़ात बढ़ाने की,

लोग कहते हैं खुश रहा करो,
कोई वजह भी तो हो मुस्कुराने की..!

Rushda Sadaf By : Rushda Sadaf

Dard Shayari Views - 536 27th Oct 2020

Mein hoon naa

कभी चलते- चलते जब कहीं दूर निकल जाओं,
और फिर लौट कर आने का कभी दिल जो करें तुम्हारा,
तो पीछे बाहें फैलाकर तुम्हें सीने से लगाने को,
मैं हूँ ना..!

कभी वक्त से लड़ते- लड़ते कदम तुम्हारें लड़खड़ा जाए, 
तो तुम्हें हर पल संभालने को,
मैं हूँ ना..!

कभी जो सबसे रुठकर, सिर्फ एक से बतियाना हो,
तो हज़ारों किस्से दोहराने को,
मैं हूँ ना..!

Hetal Rajpurohit By : Hetal Rajpurohit

Mohabbat Shayari Views - 578 23rd Oct 2020
About Us
Bepanaah.in is a feeling that is very attached to our life. Like unbridled joy, unbridled pain, unbridled love. this website important for those pepole who love to write, who express own feelings. We update our website periodically with fresh shayari thats why you find unique and latest sher o shayari on Bepanaah.in
Follow Us
Facebook Likes

© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved