वो क्यों मेरी महोब्बत का ऐसे मजाक बनाता है?
नहीं करता मुझसे प्यार कहता है ये बात हर बार,
वो क्यों मेरी एक तरफ़ा महोब्बत पे रोक लगाता हैं?
नहीं बना सकता मुझे वो अपना,
देखने भी नहीं देता मुझे उसका सपना,
वो क्यों इतना मुझे तड़पाता है?
किसी और का हो चूका है,
ऐसी बात से मुझे कई बार मार चूका है,
वो क्यों मेरी महोब्बत का ऐसे मजाक बनाता है.?
वो क्यों मेरी एक तरफ़ा महोब्बत पे रोक लगाता है.?
वो क्यों इतना मुझे तड़पाता हैं.?
By : Heena dangi
हकीकत अगर बन जाए अफसाना तो क्या कीजिए..?
अगर हो जाए कोई प्यार में दीवाना, तो क्या कीजिए..?
जिसके पास रहने की मांगी ढेरों दुआएं,
अगर वो ही तलाशे दूर जाने का बहाना, तो क्या कीजिए..?
जिसको उठा रखा है सर पर अपने,
अगर वो ही चाहे नज़रों से गिराना, तो क्या कीजिए..?
और जिसके साथ की तम्मना करता है ये दिल,
अगर वो ही चाहे हांथ छुड़ाना, तो क्या कीजिए..?
चाहतो की बात करती हो,
अब कहा तुम राहतो की बात करती हो,
हमें तो ख़ुद का ही पता नहीं,
और तुम ज़माने की बात करती हो,
ज़िन्दगी भर का ग़म दे कर,
अब कहा तुम मुस्कुराने की बात करती हो,
वो भी एक बुरा वक्त था "अम्मारा" गुज़र गया,
अब तुम किसके जाने की बात करती हो..!
चेहरे पे इक खुशी तारी है,
मगर ज़हनों में जंग जारी है,
उसे जाकर कोई खबर दे दे,
मेरा कब से रक्स ज़ारी है,
मुझे क्यों समझ नहीं आई,
लोग कहते हैं ये बीमारी है,
और क्या तुम्हें मैं बतलाऊं,
ज़िन्दग़ी शेर की सवारी है!
By : Dr. Adil Husain © Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved