Ek ek jaam mere naam karta hai

 सुना है वो मेरा ज़िक्र_ए_आम करता है,
अब याद वो मुझको हर शाम करता है,

मेरी मोहब्बत को जो ना काम करता था,
सुना है देख के शीशे में ख़ुद को वो शीशा तमाम करता है,

कभी जो दर्द देकर मुझको खुद आराम करता था,
सुना है अब ख़ुद का जीना वो हराम करता है,

लगाकर महफिल कुछ इंतेज़ाम करता है,
सुना है अब एक एक जाम वो मेरे नाम करता है..!

Ammara Khan By : Ammara Khan

Dard Shayari Views - 551 19th Dec 2020

Ashkon se bhar jao tum

मेरी आंखो को अश्कों से भर जाओ तुम,
कम से कम मेरा ये काम कर जाओ तुम,
 
अपना लहजा रखो ठंडा मेरा साथ दो,
इससे पहले कि मेरे दिल से उतर जाओ तुम,
 
अगर मेरे हत्थे चढ़ा तो तुम्हारी ख़ैर नहीं,
सुनो ए बुरे वक्त चुप चाप गुज़र जाओ तुम,
 
शाम के ढलते हुए सूरज ने ये कहा मुझसे,
ये शाम भी गुज़र गई तन्हा, चलो घर जाओ तुम,
 
"जामी" अब फर्क नहीं पड़ता तुम्हारी तबीयत से,
सर दुखे, पांव टूटे या चाहे मर जाओ तुम..!

Jami Ansari By : Jami Ansari

Dard Shayari Views - 819 18th Dec 2020

Koi umer bhar nahi nibhata kisi ka sath

न जाने कैसे खेल, खेल गया मेरे साथ,
मेरा हो कर भी नही लगता था मेरे पास,

कभी जो कहता था,
मैं सिर्फ चाहता हूँ तुम्हारा साथ, 

मेरी मुश्किल परेशानीयों मे,
बस थाम लेना मेरा हाँथ,

एक दिन खुल गया उसका ये राज़,
मुझे छोड़, चला गया किसी ओर के पास, 

तब मुझे समझ आई ये बात,
कोई उम्र भर नहीं निभाता किसी का साथ..!

Ammara Khan By : Ammara Khan

Dukh Poetry Views - 510 17th Dec 2020

Juda na kar

कीमती वक़्त को अपने ज़ाया न कर,
तेरा मन न हो तो मिलने आया न कर,

अभी तो ठीक से तेरे हुए भी नहीं थे,
इतनी जल्दी तो हमको पराया न कर,

मैं रातों को जागू या दिन  में  सोऊ,
मेरे खाबो में आकर सताया न कर,

मैं करीब आकर पहले माथे को चूमूँगा,
मेरे करीब आने से तू शरमाया न  कर,

एक पल में हसना, पल में  रूठ जाना,
इस तरह दिल पे खंजर चलाया न कर,

परवाह होगा तो दिल खोलकर करना,
यू झूठ का परवाह हमें जताया न कर,

मैं हूं शामिल जब तक  तेरी जिंदगी में,
तू आंखो से कभी आंसू बहाया न कर,

मैं एक दिन खामोशी से  लौट जाऊंगा,
यू मुझे रकीब के किस्से सुनाया न कर..!

Shivam Agrahari By : Shivam Agrahari

Mohabbat Shayari Views - 638 17th Dec 2020

Meri qismat me likha ja raha hai koi

मेरे अन्दर धीरे-धीरे समां रहा है कोई,
मेरे दिल मे जगह बना रहा है कोई,

आँखे मेरी और उन मे नज़र आ रहा है,
मेरे इन लबों मे हंसी ला रहा है कोई,

मेरी तन्हाई को सज़ा रहा है कोई,
मेरे ख्वाबों को हसी बना रहा है कोई,

मेरे अक्स मे मुझे दिखा जा रहा है कोई,
शायद मेरी किस्मत में लिखा जा रहा है कोई..!

Ammara Khan By : Ammara Khan

Romantic Shayari Views - 577 17th Dec 2020
About Us
Bepanaah.in is a feeling that is very attached to our life. Like unbridled joy, unbridled pain, unbridled love. this website important for those pepole who love to write, who express own feelings. We update our website periodically with fresh shayari thats why you find unique and latest sher o shayari on Bepanaah.in
Follow Us
Facebook Likes

© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved