Jalve me daba mila

ऊंची इमारतों के मलबे में दबा मिला,
में कई पत्थरों के तलबे में दबा मिला,
 
जिससे सुकून ए दिल मिले और मुझे वो हुस्न,
कमबख्त उसके चेहरे के जलवे में दबा मिला,
 
वो एक काजू मैंने जिसे ढूंढा हर जगह,
मुझे मिला भी तो गाजर के हलवे में दबा मिला,
 
अक्सर वो जो पढ़ती थी मेरा ख़त बार बार,
"जामी" वो ख़त मिट्टी की टीले में दबा मिला...

Jami Ansari By : Jami Ansari

Mohabbat Shayari Views - 763 15th Jul 2021

Ishq

कोई दूर है वो भी नज़दीकियों के साथ
कोई साथ है वो भी दूरियों के साथ,

कोई जान कर भी अनजान है,
कोई अनजान हो कर भी सब कुछ जानता है,

कोई किसीको भूलते भी नहीं भूला पाता है,
कोई सब कुछ याद हो कर भी भूला देता है,

कोई  इसमें पूरा बर्बाद हो चूका है,
कोई इसमें पूरा सवर गया है,

कुछ तो बात है इस इश्क़ में मुर्शद,
किसी को पता नहीं होता कब होता है,

और किसी को हो कर भी पता नहीं है..!

Ayushi By : Ayushi

Ishq Shayari Views - 493 7th Jul 2021

Tum sweter bana dena

चाहे दीवार या रेत पर बना देना,
दिल मेरा तेरे बराबर बना देना,
 
आने वाले कुछ मौसम सर्दी के हैं,
तुम मेरे वास्ते स्वेटर बना देना,
 
जब मेरी तस्वीर न बना सको तो तुम,
उछलता कूदता बंदर बना देना,
 
तुम ढूंढती रहो त्योहारें मुझमें,
मुझे घर का कैलेंडर बना देना,
 
मुझसे अक्सर कम चाय बनती है,
तुम दो-तीन कप भरकर बना देना,
 
चिट्ठियां मुझ तक आती रहें "जामी",
किसी को तुम कबूतर बना देना..!

Jami Ansari By : Jami Ansari

Romantic Shayari Views - 922 30th May 2021

Ek Halakaan si ladki

मैं ख़्वाबों मे खोई नादान सी लड़की,
ख़ुद मे रहनेवाली बद ज़ुबान सी लड़की, 

ना कोई मंज़िल ना कोई मक़सद,
मैं एक बे मुकाम सी लड़की, 

ना कोई चाहते चाहतो की,
ना कोई आदतें राहतों की, 

मैं एक ना काम सी लड़की,

ना कोई वास्ते इश्क़ के,
ना कोई  रास्ते रिस्क के ,

मैं एक हैरान सी लड़की, 

ना रखूं राबते मतलब के,
ना रखूं फासले बेमतलब के,

मैं हूँ ख़ुद मैं एक हलाकान सी लड़की..!

Ammara Khan By : Ammara Khan

Hindi Poetry Views - 538 25th May 2021

Hum nahi badle jate

ये दिल नहीं बदले जाते, मौसम नहीं बदले जाते,
और एक हम हैं कि हमसे हम नहीं बदले जाते,
 
अनबन, लड़ाई, झगड़े सुलझा लेना बेहतर है,
यूं ज़रा ज़रा सी बात पर मेहरम नहीं बदले जाते,
 
बदलने वाले न जाने कितने किरदार बदलते हैं,
हमसे मासूम पत्तों पे गिरे हुए शबनम नहीं बदले जाते,
 
जो आ गया सो आ गया जो दिख गया सो दिख गया,
किसी के कहने पर शादी के एल्बम नहीं बदले जाते,
 
जो दोस्त थे पहले "जामी" वही दोस्त अब भी हैं ,
यानि तुम्हारे यार तुम्हारे हमदम नहीं बदले जाते..!

Jami Ansari By : Jami Ansari

Zindagi Shayari Views - 865 20th May 2021
About Us
Bepanaah.in is a feeling that is very attached to our life. Like unbridled joy, unbridled pain, unbridled love. this website important for those pepole who love to write, who express own feelings. We update our website periodically with fresh shayari thats why you find unique and latest sher o shayari on Bepanaah.in
Follow Us
Facebook Likes

© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved