Mukhtasar

कुछ इस तरह दिल उनसे लगाना था, 
हर तरह उन्हें रूह मे समाना था,

लम्बी दुरियों से दिल सिकुड़ने लगा था,
हमे निगाहो से हाल-ए-दिल बताना था,

वो भी बेखबर नहीं आरज़ू से मेरी,
शिद्दत से उन्हें धड़कनॆ सुनाना था,

भुलना हमे मुमकिन नहीं उनके लिए,
इस बात का यकीं उन्हें दिलाना था,

मुख्तसर ही सही उनका दिदार तो हो,
महताब को अपना चाँद दिखाना था..!

Heena dangi By : Heena dangi

Intezaar Shayari Views - 449 3rd Sep 2021

Afsaana

वो जो मनाया था तुमने मुझे पहली दफ़ा,
यू किसी और को ना मनाना,

यु दूर जा कर मत बनाना,
अपनी महोब्बत का अधुरा अफ़्साना,

कभी नहीं थे तुम मेरे,
ये कह कर रुलाता है मुझे आज ये ज़माना,

आओ कभी दिदार की तलब है मुझे,
अच्छी बात नहीं है यू हर रोज़ इतना किसी को सताना...!

Heena dangi By : Heena dangi

Ishq Shayari Views - 488 3rd Sep 2021

Nuksaan se bhara khel

 

बिन सफ़र, बिन मन्ज़िल का,
एक रास्ता होना चाहता हूँ मैं,

नुकसान से भरा खेल,
एक बार फ़िर खेलना चाहता हूँ मैं,

हद से भरी इस आशिकी में,
मैं हर हद से गुज़रना चाहता हूँ..!

Heena dangi By : Heena dangi

Ishq Shayari Views - 426 3rd Sep 2021

Muntazir

निगाहे मुंतज़िर थी उनके दिदार की
अब तलबगार है वो हमारे,

तब बंधन में थे हम खामोशी के
आज तरसते वो अल्फ़ाजो को हमारे,

ख्वाबों में भी दिदार से ना था हमें सुकुन
आज गवारे नहीं है उन्हें ये पर्दे हमारे..!

Heena dangi By : Heena dangi

Dard Shayari Views - 875 7th Sep 2021

Chai Peene se

मुस्कुराहट सजी रहती है चेहरे पर, चाय पीने से,
सारे ग़म हो जाते हैं दर-बदर, चाय पीने से,
 
बचपन से सुनते आए हैं कि काले होते हैं,
लेकिन अपना चेहरा जाता है निखर, चाय पीने से,
 
यहां लोगों का जीना मरना लगा हुआ है लेकिन,
हम जैसे लोग हो जाते हैं अमर, चाय पीने से,
 
दूध, लस्सी, पानी, शरबत और कोल्ड ड्रिंक्स,
निकल जाती है इन सबकी कसर, चाय पीने से,
 
हम जब बोलें तो मुंह से बस सुर ही सुर निकलें,
आ जाता है अपने होंठो पे ये हुनर, चाय पीने से,
 
कभी हरी, कभी लाल, तो कभी काली, कत्थई,
हमने सीखा है पहचान-ए-कलर, चाय पीने से,
 
"जामी" कभी फस जाओ तुम बेचैनी के समंदर में,
तो पार हो जायेगी उलझन की लहर, चाय पीने से..!

Jami Ansari By : Jami Ansari

Chai Poetry Views - 1164 28th Aug 2021
About Us
Bepanaah.in is a feeling that is very attached to our life. Like unbridled joy, unbridled pain, unbridled love. this website important for those pepole who love to write, who express own feelings. We update our website periodically with fresh shayari thats why you find unique and latest sher o shayari on Bepanaah.in
Follow Us
Facebook Likes

© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved