• Banner1
  • Breath

0

Total Poet

0

Total Poetry

0

Ghazals

0

Subscribers

Left top border
Right top border
Left bottom border
right bottom border

Tuta dil mera

तेरे प्यार ने मुझे अंदर से तोड़ दिया है,
तेरे बेह वजह के इल्जामों ने झंझोड़ दिया है

अब तो तुझ से क्या कहु मै तूने तो मुझे खुद की
ही नज़रो मे गिरा दिया है,

जो दिल तेरे नाम ले लेकर धड़का करता था कभी,
आज उस दिल मे तेरे लिए कुछ नहीं है,

एक अजीब सी ख़ामोशी सी है बस,
अब ना तो इस दिल मे तेरे लिए प्यार ही बचा है,

और ना ही अब नफरत है,
तुमने  मेरी रूह तक को निचोड़ दिया है..!

Aliya khan By : Aliya khan

Dard Shayari Views - 710 15th Jan 2021
Left top border
Right top border
Left bottom border
right bottom border

Hunar se dete

लोग दिल देते हैं तो अपने हुनर से देते,
हमारे पास था ही नहीं हम किधर से देते,
 
बरसों बीत जाते तुम्हे उभरते उभरते,
एक गहरा अगर ज़ख़्म तुम्हें भीतर से देते,
 
खैर मनाओ की शतरंज छोड़ दी वर्ना,
हम देते तुम्हें मात तो बड़े अंतर से देते,
 
मेरे बाबा ने मुझे नरम दिली सिखाई है वर्ना,
हम भी इंटों का जवाब तुम्हें पत्थर से देते,
 
हम होते अगर अब भी पुराने दौर में "जामी",
लिख कर तुम्हें प्यार के ख़त कबूतर से देते..!

Jami Ansari By : Jami Ansari

Zindagi Shayari Views - 501 11th Jan 2021
Left top border
Right top border
Left bottom border
right bottom border

Kismat

किस्मत का लिखा कब किसको मिला है,
हमें नहीं पता क्या किस्मत में लिखा है,
क्यूं तकदीर भरोसे बैठ‌ रोता है तू,
जिसने मेहनत की उसे न कोई गिला है..!

Khushboo By : Khushboo

Zindagi Shayari Views - 663 8th Jan 2021
Left top border
Right top border
Left bottom border
right bottom border

Rahat chhoot jati hai

ये दिल टूट जाता है राहत छूट जाती है,
फिर से मुस्कुराने की हिम्मत छूट जाती है
 
बचपन में हमारे पास काफी वक़्त होता था,
जवानी में गुफ्तगू की फुर्सत छूट जाती है
 
सिकंदर चाहता था हुकूमत सारी दुनिया पर,
बड़े बड़े शाहों की हसरत छूट जाती है,
 
जो तुझको याद करता है उसको याद तू भी कर,
वगरना याद करने की आदत छूट जाती है,
 
जो अपनी मां की बातों पर हमेशा मुंह बनाते हैं,
"जामी" उनके हाथों से जन्नत छूट जाती है..!

Jami Ansari By : Jami Ansari

Paigaam Shayari Views - 533 8th Jan 2021
Left top border
Right top border
Left bottom border
right bottom border

Bepanaah mohabbat logo me

"बेपनाह" मुहब्बत लोगों में बांट कर तो देखिए,
अपनी ज़िन्दगी में फिर इसका अंजाम तो देखिए,

लम्हा - लम्हा हो जाएगा आपको सुकूं हासिल,
गैर के गम में कभी आंसू बहाकर तो देखिए,

मिल जाएगी आपको सच्ची खुशी भी एक दिन,
औरों की ख़ुशी को गले लगाकर तो देखिए,

हो जाएगा तुम्हारे दिल से बोझ कम,
तन्हाई में रब के आगे गिड़गिड़ा कर तो देखिए,

हट जाएगी नफरतों की धुंध रिश्तों से,
अपने दिलों से बदगुमानियां मिटाकर तो देखिए,

हो जाएगी तुम्हे भी एक दूसरे से उल्फत,
पिछले सारे गिले - शिकवे भुला कर तो देखिए,

हो सकता है , मैं इंकार ना कर सकूं,
मुझको शाम की "चाय" पर बुलाकर तो देखिए,

मुमकिन है, फिर उसकी याद ना आए,
तमाम खत उसके जलाकर तो देखिए,

हो जाएगी दुनिया तलबगार तुम्हारी, "रुशदा",
अपने किरदार की खुशबू फैलाकर तो देखिए..!

Rushda Sadaf By : Rushda Sadaf

Paigaam Shayari Views - 320 1st Jan 2021
About Us
Bepanaah.in is a feeling that is very attached to our life. Like unbridled joy, unbridled pain, unbridled love. this website important for those pepole who love to write, who express own feelings. We update our website periodically with fresh shayari thats why you find unique and latest sher o shayari on Bepanaah.in
Follow Us
Facebook Likes

© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved