Aaoge kya

हाँ अकेली हो गयी हूँ मैं,
तुम साथ निभाने आओगे क्या..? 

हाँ टूट के बिखर रही हूँ मैं,
तुम जोड़ कर समेटने आओगे क्या..?

हाँ मर रही हूँ मैं,
तुम जीने की वजह बनोगे क्या..? 

हाँ सुली चढ़ रही हूँ मैं,
तुम मेरी बर्बादी पर आओगे क्या..? 

हाँ कफ़न ओढ़ रही हूँ मैं,
तुम मेरे इस दिदार पर आओगे क्या..?

हा मेरी कब्र सज रही है,
तुम वहा अपना घर बनाओगे क्या..? 

हाँ हमेशा के लिए सो रही हूँ मैं,
तुम उस ज़मीन से सिर लगा कर सोओगे क्या..?

हाँ ज़िन्दगी ख़त्म हो रही हैं मेरी,
तुम मेरे लिए रोओगे क्या..? 

Heena dangi By : Heena dangi

Intezaar Shayari Views - 668 23rd May 2020

Mohabbat me dilchasbi

रात की तन्हाई में तुमको  देखा  और  चमक  उठा,
चाँद भी अपना गुरूर तोड़कर और भी दमक उठा,

दरख़्त  पे  परिन्दे  यु  ही  मायूस  बैठे  हुए  थे,
तुम्हरे पायल की छन से पूरा बाग़  चहक  उठा,

इत्र  की  सीसियो  का  तो  ग़ुरूर  तब  टूट  गया,
जब तुम्हारी  खुशबू  से  पूरा  शहर  महक  उठा,

देखकर तुमको जलती होगी ये सारी अप्सराये भी,
गजब तो तब हुआ जब पूरा क़ायनात दहक  उठा,

यु तो मोहब्बत में कोई खास दिलचस्पी  नहीं  थी,
तुम्हारी अदाओं पे शिवम् का भी दिल बहक उठा..!

Shivam Agrahari By : Shivam Agrahari

Romantic Shayari Views - 506 21st May 2020

Mohabbaten aane tak

tere khayalaat se mujhe rahaten aane tak
mere qareeb raho teri aadaten aane tak,
 
aksar aadhi raat ki taarikiyo me har roz,
tumhari yaad aati hai karwaten aane tak,
 
me apne ghar ki gliyon ko taakta rehta hu,
tere narm paon ki aahaten aane tak,
 
me jhapat lunga tujhe tanha apne bister par,
bichi hui chadar par silwaten aane tak,
 
itni duri na badha JAMI qareeb rehne de,
tere dil ki basti me mohabbaten aane tak,

Jami Ansari By : Jami Ansari

Romantic Shayari Views - 571 20th May 2020

Aisa kaha chalta hai

गुजरे नहीं गुजरती राते, दिन भी कहा ढलता है.!
इज़्तिराब भरी गुजरी सारी दोपहर भी,
लगा फिर गुरूब-ए-आफताब खामखां जलता है.!

चाहत के साथ ये खफा मौसम कहा बदलता है.!
कहो सब्र कितना और,
उसका लिखा अफसाना कहा टलता है.!

ना-फहम आदतों मिजाज़ कितना झगड़ता है.!
बहक कर हजारों दफा इस काश से,
इसी से मेरा साया हर बार लिपटता है.!

है चराग़ रक्खा ऐसा न बुझे न ही जलता है.!
उस बे चिराग शब में चमकते ख़्वाब देख,
दिल ने फिर कहा ऐसा कहा चलता है..!

Darshana... By : Darshana...

Tanhai Shayari Views - 493 17th May 2020

Sambhalti nahi

अकेले चलती तो हूँ मैं, लेकिन कहिं पहुँचती नहीं,
ठोकरे खाती तो हूँ मैं, लेकिन सम्भलती नहीं,

ढूंढती  तो हूँ मैं, लेकिन मंज़िल मिलती नहीं,
चुप नहीं हूँ मैं, लेकिन कुछ कहती नहीं,

ठहरती तो हूँ मैं, लेकिन कहिं रहती नहीं,
अकेले चलती तो हूँ मैं, लेकिन कहिं पहुँचती नहीं,

ठोकरे खाती तो हूँ मैं,  लेकिन सम्भलती नहीं..!

Heena dangi By : Heena dangi

Zindagi Shayari Views - 435 17th May 2020
About Us
Bepanaah.in is a feeling that is very attached to our life. Like unbridled joy, unbridled pain, unbridled love. this website important for those pepole who love to write, who express own feelings. We update our website periodically with fresh shayari thats why you find unique and latest sher o shayari on Bepanaah.in
Follow Us
Facebook Likes

© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved