Ab vo baatein yaad aati hai,
dhadkane fir bad jaati hai,
kab tak rounga, tumhari yaado me hai,
ye shaamein bhi ab u hi dhal jaati hai,
kehne ko toh zinda hu me,
par tum bin adhoora hu me,
Tum bin toh jese, Jaan bhi chli jaati hai,
Ab vo baatein yaadein aati hai,
Raaho me akela reh gaya hu me,
Yaadon me tumhari kho gaya hu me,
Aakhri saans bhi, gujar jaati hai,
Ab vo baatein yaad aati hai,
Tumse milne aa raha hu me,
In sabse door ja raha hu me,
Kese ye duniya, badal jaati hai,
Ab vo baatein yaad aati hai...
By : Harshit Ahir
वो जो अब मुझसे इतनी दूरियां बढ़ा रहा है,
यक़ीनन वो किसी और के करीब जा रहा है,
मै ही फ़क़त, क्या इश्क़ में डूबा हुआ था,
या वो इश्क के दरिया से निकलकर जा रहा है,
तुम बड़े आसानी से कहते हो, कि जाने दू उसे,
वो कोई रहगुज़र नहीं, मेरा मेहबूब जा रहा है,
कहना आसान है, भूलना होता तो भुला देता,
वो सिर्फ इंसान नहीं, जिस्म से जान जा रहा है,
वो जो कुछ लम्हा था, कबका गुज़र चुका है,
फिर ये यादों का सिलसिला क्यों चला जा रहा है..!
By : Shivam Agrahari
मां ने चलना सिखाया,
तूने लिखना सिखाया,
इसी पल जीने का सही तरीका सिखाया।
पिता ने मंजिल दिखाई तो,
तूने मंजिल की राह दिलाई।
एक अंधेरी मंजिल में खो गया था,
उजाला बन के तू आया।
इस सफर में तुझ पर गुस्सा तो बहुत आया पर,
पता था कुछ करना पाऊंगा और,
जिस दिन कर लिया उस दिन तू ने सिखाई संस्कार हो जाऊंगा।
याद है वह दिन मुझे उस दिन अच्छा काम मैंने किया था,
और तू उस दिन भी बे मुस्कुराया था,
दर्द हुआ था दिल में कि तू क्यों ना मुस्कुराया बाद में पता चला कि,
तू इतनी सी खुशी में खुश नहीं था,
तुझे कुछ बड़ा हासिल करवाना था।
मान उड़ गया था तुझसे शौक आने लगा था,
पर पता था इस सफर में तेरे से अच्छा कोई साथीदार मिलने वाला नहीं था।
साल गुजर गया तू मुझसे खो गया ऐसा लगने लगा था पता नहीं था कि,
अगले साल भी क्लास टीचर बन के तू ही आने वाला था।
अब समय था कुछ बड़ा करने का एक बड़ी छलांग लगाने का क्योंकि अब साथ तेरा था,
मंजिल को पाना था दुनिया के सामने अपना मां-बाप का नाम रोशन करना था।
मुझे पता है कि तू आज भी कहेगा की है मैंने नहीं लिखा है
क्योंकि, उस वक्त में ऐसा नहीं था पर आज जब सोचा तब मन से निकला हुआ आवाज था,
आज दिन था तुझे शुक्रिया करने का,
पर पता नहीं कि तू दुनिया के लिए टीचर था पर मेरे दिल के लिए तू एक भगवान था..!
© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved