किसी का इंतजार था?
नहीं तो,
किसी को दुआओं में मांगा था?
नहीं तो,
ये आंखो में आंसू उसी के लिए हैं ना?
नहीं तो,
फिर ये आंखो में इंतज़ार किसका है?
नहीं तो,
अच्छा जाने वाला अब याद आता है?
नहीं तो,
अच्छा तो, उसे भुला चुकी हो?
नहीं तो..!
किसी का इंतजार था?
नहीं तो,
किसी को दुआओं में मांगा था?
नहीं तो,
ये आंखो में आंसू उसी के लिए हैं ना?
नहीं तो,
फिर ये आंखो में इंतज़ार किसका है?
नहीं तो,
अच्छा जाने वाला अब याद आता है?
नहीं तो,
अच्छा तो, उसे भुला चुकी हो?
नहीं तो..!
मैं कोई काम एक सा नहीं करता हूं,
और ये भी के तमाशा नहीं करता हूं,
रो लेता हूं जब कोई बात बुरी लगती है,
कभी किसी पर गुस्सा नहीं करता हूं,
कर लेता हूं याद कभी कभी उसको,
हां मगर हमेशा नहीं करता हूं,
रख लेता हूं राज़ दिल में पोशीदा,
और उनका खुलासा नहीं करता हूं,
ज़िन्दगी ने जो सबक दिए हैं "जामी",
अब किसी पर भरोसा नहीं करता हूं..!
उससे मेरी मुलाक़ात पर किताब लिखूंगा,
हर खट्टी मीठी बात पर किताब लिखूंगा,
वो पहली शब जो तूने कहा, करीब आ गले लगा,
मैं तेरी इन गुज़ारिशात पर किताब लिखूंगा,
चम चमाते जो तूने उस रात पहने हुए थे,
मैं तेरे उन सारे ज़ेवरात पर किताब लिखूंगा,
लोगों ने किताबें लिखी है मैथ की साइंस की,
मैं अपनी शरीक-ए-हयात पर किताब लिखूंगा,
ये अच्छे या बुरे हैं "जामी" दोनों के दरमियान,
जैसे भी हैं सब लम्हात पर किताब लिखूंगा..!
प्यार की बारिश हो रही है,
सपने मै नये बुन रही हूँ,
प्यार की बारिश हो रही है,
ख्यालों मै तेरे गुम हो रही हूँ,
प्यार की बारिश हो रही है,
तेरी आँखो के जाम मै पी रही हूँ,
प्यार की बारिश हो रही है,
बाहों मे तेरी मै पिघल रही हूँ,
प्यार की बारिश हो रही है,
खुद को मै तुझमे खोज रही हूँ..!
© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved