Mohabbat karne wale

क्यों साथ छोड़ जाते है? ये मोहब्बत करने वाले,
क्यों मुँह मोड़ जाते है? ये मोहब्बत करने वाले,

क्यों वादा करके तोड़ जाते है? ये  मोहब्बत  करने  वाले,
क्यों दिल को इतना दुखाते है? ये  मोहब्बत  करने  वाले,

क्यों अपना कहकर,गैर बताते है? ये  मोहब्बत  करने  वाले,
क्यों सबकुछ भूल जाने का,बहाना बनाते है? ये  मोहब्बत  करने  वाले..!

Shivam Agrahari By : Shivam Agrahari

Mohabbat Shayari Views - 608 27th Apr 2020

Bula liya mene

Khud ko upar bitha liya mene,
makaam aisa paa liya mene,
 
tum bhukhe mat sona,
suno khana kha liya mene,
 
usne bas abhi abhi manaya tha,
fir se muh bana liya mene,
 
sari bolti band kar di uski,
labon se labon ko laga liya mene,
 
JAMI ek din bohat dur baitha tha,
fir apne paas bula liya mene...

Jami Ansari By : Jami Ansari

Romantic Shayari Views - 639 26th Apr 2020

Tumhare peeche rahta tha baccho sa

तुम्हारे  पीछे  रहता  था  बच्चो  सा  मै,
मुझे ही खिलौना समझकर तोड़ दिया,

तुम्हे  दुनिया  की  हर  ख़ुशी  देनी  चाही,
मेरे ताल्लुकात तुमने गमों से जोड़ दिया,

सड़क पार करवा कर भी तुम्हारा हाथ थांमे रखा,
तुमने ज़िन्दगी गुजारने के लिए तन्हा छोड़ दिया,

हर  एक  बेजान  से  तुम  मोहब्बत  करने  वाले,
ये दिल था मेरा, तुमने शीशा समझ के तोड़ दिया,

प्यार  की  राहों  में  हम  दोनों  साथ  चले  थे,
मंजिल के पास पहुँचकर तुमने रास्ता मोड़ लिया,

जिसे देखने को तुम्हारी आँखे तरसती थी कभी,
आज  उसे  देखकर  तुमने  पर्दा  ओढ़  लिया,

मोहब्बत में कभी हम भी पागल हुआ करते थे,
अब  शिवम्  ने  तुमपे  मरना  छोड़  दिया,

बहोत  रातें  गयी,  बहोत  दिन  गुज़ारे  गये,
अब तुम्हारे लिए खुदसे लड़ना छोड़ दिया..!

Shivam Agrahari By : Shivam Agrahari

Mohabbat Shayari Views - 600 26th Apr 2020

Raat ke khaab

रात के ख्वाबो में जिस दिन तू आ जाती है,
उस  सुबह  तो  जैसे  मेरी  जान  जाती  है,

मौत भी न दे खुदा किसी को ऐसी,
जैसी  तेरी  याद  आती  है।

ये हवाएं जब भी मुझे छू कर गुजरती है,
ऐसे लगता है, तेरा कोई पैगाम लाती है।

तेरे बारे में गर पूछ ले कोई, तो पागल सा हो जाता हूँ,
तेरा  नाम  सुनकर  मेरी  धड़कनें  बढ़ जाती  है।

हालत तो देखो, गर कोई किसी को प्यार से बुला ले,
ऐसे  लगता  है  की,  तू  मुझे  बुलाती  है।

तेरी यादों से मैं कितना भी दूर चला जाऊँ,
हर  चीज़  मुझे  तेरी  याद  दिलाती  है,
हर  चीज़  मुझे  तेरी  याद  दिलाती  है..!

Shivam Agrahari By : Shivam Agrahari

Dard Shayari Views - 536 25th Apr 2020

Aankho se peene ki chahat

कैसे बताऊँ तुम्हारी यादें कितना सताती है,
सुबह तक तो रात की भी उतर ही जाती है।

तुम्हारी आँखों से उम्र भर पीने की चाहत है,
ये रात भर वाली हिसाब, हमें नहीं भाती है।।

रातों में जब मैं आसमान की तरफ देखता हु,
तो ये मेरी उलझनें बढा़ती है,

लगता है तुम भी आसमान में ही देख रही हो,
उस चाँद में तुम्हरी झलक नज़र आती है।।

मेरे बिना एक भी पल न रहने वाली
न जाने कैसे सादियाँ बिताती है,

इस असमंजस में, मेरा दिल परेशान सा रहता है,
क्या सच में तुमको कभी मेरी याद नहीं आती है?

इस तरह मुझे तबाह करके सुना है
वो अपना वक़्त अब कही और बीताती है।

अब कोई मेरा हाल जो पूछ लेता है,
मुझे तुम्हारी बेवफाई याद आती है।

कैसे बताये इश्क़ में कितना तन्हा हुए है,
इतना जान लो ये इश्क का दरिया है, ये बस डुबाती है।

उन् बीते पलो का क्या सौदा करूँ मैं,
ये कभी रुलाती तो कभी हसाँती है,

मै इस वजह से भी भूलना नहीं चाहता तुम्हे,
वो पल ही तो थे जो अब तुम्हारी याद दिलाती है।

तुम्हारे न होने का आलम क्या बताऊं मै
तुम्हारी एक तस्वीर है जो मुझे सुलाती है,

चलो किस्मत पे अब छोड़ देता हूँ सब
देखता हु ये अब हमें कहा मिलाती है।

कैसे बताऊँ तुम्हारी यादें कितना सताती है,
सुबह तक तो रात की भी, उतर ही जाती है।

तुम्हारी आँखों से उम्र भर पीने की चाहत है,
ये रात भर वाली हिसाब, हमें नहीं भाती है..!

Shivam Agrahari By : Shivam Agrahari

Romantic Shayari Views - 320 24th Apr 2020
About Us
Bepanaah.in is a feeling that is very attached to our life. Like unbridled joy, unbridled pain, unbridled love. this website important for those pepole who love to write, who express own feelings. We update our website periodically with fresh shayari thats why you find unique and latest sher o shayari on Bepanaah.in
Follow Us
Facebook Likes

© Copyright 2020-24 bepanaah.in All Rights Reserved